Let’s travel together.

फालोअप ::कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, 1 युवती सहित 2 अन्य युवक घायल

0 160

-मोके से ड्रायवर कार छोड़कर फरार

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रविवार शाम को सलामतपुर थाना अंतर्गत हलाली डेम रोड के खोहा गांव में एक तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को सांची स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं कार की टक्कर से एक युवती सहित अन्य दो युवक भी घायल हैं। सलामतपुर थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को हलाली डेम मार्ग पर खोहा गांव में एक मारुति सुजुकी एमपी 04 ईसी 4880 एक्सएल 6 कार के ड्रायवर ने तेज़ व

लापरवाही से चलाते हुए 2 मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी थी। जिसमें रायसेन से नरसिंहगढ़ जा रहे दो युवक धर्मेंद्र गिर एवं दीपक गिर की बाइक व एक अन्य एक्टिवा स्कूटर सवार युवती व युवक को भी चोटें आईं थी। इलाज के दौरान मोटरसाइकिल चालक दीपक गिर पुत्र भूरा गिर उम्र 30 वर्ष निवासी गोसांई मोहल्ला दीवानगंज की सांची अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 108 की मदद से गंभीर घायल धर्मेंद्र गिर को फेक्चर अस्पताल भोपाल में रेफर किया गया है। धर्मेंद्र गिर के दोनों पैर दुर्घटना में टूट गए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर कार ज़ब्त कर मामले को विवेचना में लिया है। वहीं कार परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अरुण कुमार शुक्ला पुत्र गेंदालाल शुक्ला मकान नम्बर 372 टीलाजमालपुरा नियर राम मंदिर भोपाल के नाम पंजीकृत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |     श्री राम भक्त मानस मंडल की ओर से सभी मानस मंडल के अध्यक्ष, मंदिरों के पुजारी एवं झांकियो के अध्यक्षों को किया गया सम्मानित      |     ग्राम गढ़ी में 16 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर     |     पत्रकार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     जेरा डैम के मुआवजे की चिंता के बीच 22 वर्षीय किसान की मौत, डूब क्षेत्र में जा रही थी सात एकड़ जमीन     |     सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन     |     मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 26 सूत्रीय मांगपत्र; किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग     |     उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811