Let’s travel together.

गौ सम्मान आह्वान अभियान: सेवा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश

0 35

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप सहित पूरे देश में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर जनजागरण का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। अभियान के अंतर्गत देशवासियों से अपील की गई है कि वे 27 अप्रैल 2026 एवं 27 जुलाई 2026 (गौ सम्मान दिवस) को विशेष रूप से याद रखें और अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

अभियान के तहत नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने तहसील, ब्लॉक, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों—तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी, एसडीएम एवं जिला कलेक्टर—के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपें।

अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, गौ रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और गौ संरक्षण के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

अभियान से जुड़ने के लिए प्रमुख अपेक्षाएं: अभियान से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे 3 माह, 6 माह या 2 वर्ष तक प्रचारक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर सहयोगी नागरिक प्रचारकों के लिए भोजन, आवास, वाहन, ईंधन अथवा अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से जनजागरण अभियान को गति देने की भी अपील की गई है।

संपर्क एवं जुड़ाव के माध्यम: अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप या फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर भी अभियान का हिस्सा बना जा सकता है।

विशेष चेतावनी: अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान के लिए किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति अभियान के नाम पर धन की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल निर्धारित व्हाट्सएप नंबर पर करने की अपील की गई है।

यह अभियान समाज में सेवा, सुरक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ गौ संरक्षण के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811