78 लाख के स्थान पर एक लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य
मप्र में इस बार बंपर हुई हे गेहूं की पैदावार – श्री चौहान
किसानो के पंजीयन की तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई की
बड़े किसानो के भी स्लॉट बुक करने के निर्देश
दीपक कांकर
रायसेन – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा हे कि मप्र में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार हुई हे।इसी को देखते हुए अब 78 लाख मीट्रिक टन के विरुद्ध एक लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया गया हे। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आग्रह पर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया हे। इसके साथ ही किसानों के पंजीयन की तारीख भी बढ़ा कर 9 मई कर दी गई हे।
श्री चौहान ने आज रायसेन कलेक्ट्रेट से रायसेन,विदिशा, देवास,सीहोर के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गेहूं उपार्जन को लेकर समीक्षा की ।रायसेन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने चने मसूर की खरीदी को लेकर कहा कि चने,मसूर में थोडा बहुत तेवड़ा आने पर उसे रिजेक्ट कर दिया जाता था। लेकिन अब चने में थोड़ा बहुत तेवड़ा आता हे तो उसे खरीदने के निर्देश दिए हे।जिससे किसानो को परेशानी न हो।

पहले चना मसूर मंडी में खरीदे जाते थे लेकिन अब गोदामों पर बने सेंटर्स पर भी चला मसूर की खरीदी होगी।उन्होंने किसानो को आश्वस्त किया कि उनकी गेहूं चना मसूर तेवड़ा सभी खरीदी की जाएगी।किसान तकनीकी खराबी से न घबराए।उन्होंने बड़े किसानो के स्लॉट गेहूं बिक्री हेतु चालू करने के निर्देश भी दिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस मौके पर महिला एवं बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण किट भी वितरित किए।