Let’s travel together.

भारत में पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम! मध्यप्रदेश के शहरों का भी जाने हाल

0 158

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल । देश में पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं। 28 और 29 जून को जीएसटी काउंसिल की चंडीगढ़ में बैठक है। जिसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल किए जाने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय का कहना है की अगर यदि पेट्रोल डीजल की जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो महंगाई पर कंट्रोल पाया जा सकता है और ईंधन के दाम भी घट सकते हैं, हालांकि की इस बात की तरफ केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इशारा कर चुके हैं।
फिलहाल कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से अधिक है तो कहीं पेट्रोल की कीमत 100 से भी नीचे है। वहीं दुनिया में पेट्रोल और डीजल को लेकर कर चिंता जारी है। श्रीलंका में पेट्रोल खत्म होने की कगार पर है और अब केवल जरूरी कार्यों के लिए उपलब्ध है। यहाँ पेट्रोल की कीमत आसमान छु रही है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 470 रुपये है और डीजल की कीमत 460 रुपये है। देश में ईंधन का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और जनता ईंधन की कीमत से परेशान है। तो वहीं मध्यप्रदेश में भी आज ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। 0.26 रुपये की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 0.24 रुपये की वृद्धि के साथ 94.90 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
अनुपुर और शहडोल में आज पेट्रोल की कीमत ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, मंदसौर, पन्ना, सतना, रीवा, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर से भी अधिक रही। विदिशा, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, देवास और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत ₹108 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अन्य शहरों के बात करें तो उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिओनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बेतूल और अगरमालवा में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹109 के आसपास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |     इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811