Let’s travel together.

इंदौर टीआई खुदकुशी कांड: घटना में घायल ASI के बारे में सनसनीखेज खुलासा

0 227

File Photo

इंदौर ।इंदौर टीआई खुदकुशी मामलें में रोज नये खुलासों के बाद अब जांच की सुई घटना में घायल महिला एएसआई रंजना खांडे की तरफ घूम गई है। अब इंदौर पुलिस रंजना खांडे का अस्पताल से डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इस मामलें में घायल महिला ASI को लेकर भी चौकानें वाली जानकारी सामने आई है, गौरतलब है कि शुक्रवार को TI हाकम सिंह ने इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में रंजना को गोली मारने के बाद सुसाइड किया था।घटना में रंजना बच गई वही हाकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

अब तक की पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने टीआई हाकम सिंह और रंजना के बीच प्रेम सबंध का बयान दिया था, हालांकि बाद में रंजना ने हाकम सिंह को पितातुल्य बताया था, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है  रंजना की 9 साल की नौकरी है। लेकिन उसने डेढ़ साल पहले 60 लाख रुपए का बंगला खरीदा है। इसके सतह ही रंजना के बारे में बताया जा रहा है कि उसके पास और भी ज्यादा संपत्ति है, पुलिस इनकी कीमत का आकलन कर रही है। बताया गया कि ASI ने बंगले के लिए भी TI को ब्लैकमेल किया था। इससे दोनों के बीच तनातनी चल रही थी।  रंजना रीगल स्थित असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस ऑफिस में पदस्थ है। नवंबर 2013 में उसकी नियुक्ति हुई थी। यहां पहली पोस्टिंग डीपीओ धार में हुई। वह अपनी मां और भाई के साथ धामनोद के संजय नगर में रहती थी। यहां रंजना की विभागीय जांच भी हुई थी। अफसर उसका भोपाल ट्रांसफर कर रहे थे, लेकिन घर दूर होने का हवाला देते हुए रंजना ने अपनी पोस्टिंग मई 2018 में इंदौर करा ली। रंजना बुरहानपुर में भी पदस्थ रह चुकी है।

रंजना अब तक अपनी नौकरी के दौरान कई बार विवादों में रही है, वह सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियो डालने के लिए भी डिपार्टमेंट में चर्चाओं में रहती थी। उसके सोशल मीडिया में लगातार रोज नये फोटो और अपडेट भी सुर्खियों में रहते थे, घटना के बाद दबी जुबान में अधिकारियों ने भी माना था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और इसी बीच दोनों के बीच पैसों और गाड़ी सहित सोने के जेवरो को लेकर लेनदेन हुआ लेकिन बाद में यही लेनदेन विवाद में बदल गया, टीआई हाकम सिंह की खुदकुशी के बाद अब तक 5 महिलायें उनकी पत्नी होने का दावा कर चुकी है वही दूसरी तरफ रंजना खांडे अविवाहित है। फिलहाल पुलिस रंजना के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811