मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ले ली। करीब 15 मिनट तक तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई।
अचानक बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर खेतों में खुले में रखी गेहूं और चने की फसलों पर पड़ा। कई किसानों की तैयार फसल भीगने की कगार पर पहुंच गई, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

बारिश और तेज हवा के बीच किसान अपने अनाज को बचाने के लिए खेतों में दौड़ते नजर आए। कई जगहों पर किसान तिरपाल डालकर फसल को सुरक्षित करने की कोशिश करते दिखे।
किसानों का कहना है कि लगातार बदलते मौसम के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले से ही समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी और अब इस तरह की बूंदाबांदी से उनकी मेहनत पर पानी फिरने का डर बना हुआ है।
फिलहाल मौसम के इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गया है। मौसम विभाग ने दो से तीन दिन इसी तरह का मौसम जाते हैं।