Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार सी एल गौर के पुत्र के निधन पर जताया शोक

0 624

मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री अशोक मनवानी ने श्री गौर के निवास पर पहुंचकर जताया दुःख

मुख्यमंत्री द्वारा भेजे शोक संदेश भी श्री गौर को दिया

रायसेन। जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार सी एल गौर के पुत्र देवकुमार गौर के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

श्री चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आपके चिरंजीव श्री देव कुमार के स्वर्गवास का समाचार जानकर अत्यन्त दुःख हुआ ।ईश्वर के आदेश के समक्ष सभी विवश हो जाते हैं। मैं भी आपके इस दुःख में सहभागी हूँ। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत बेटे देव कुमार की आत्मा को शांति और आपके शोक संतप्त परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। आप साहस और धैर्य के साथ इस दुःख का मुकाबला करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रेस अधिकारी श्री अशोक मनवानी श्री गौर के निवास पहुंचे और शोक सम्वेदनाएँ प्रकट की।श्री मनवानी ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित पत्र श्री गौर को दिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व श्री गौर के पुत्र देवकुमार का इलाज के दौरान जबलपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया था। श्री गौर के दो पुत्रों में देवकुमार ज्येष्ठ पुत्र थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811