रामभरोस विश्वकर्मा, चिकलोद कला रायसेन
चिकलोद कलां क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 25 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस दर्दनाक घटना में 23 किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए डंडों, झाड़ियों और ट्रैक्टरों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है। मौके पर नायब तहसीलदार रंजना चौहान, पटवारी राजेंद्र श्रीवास्तव, पटवारी ज्ञानसिंह ककोडिया और चौकीदार धनीराम जाटव मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा नुकसान का विस्तृत सर्वे जारी है और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही
इनका कहना है

घटना पर गहरी चिंता जताते हुए प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा हमारी सरकार द्वारा दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि “यह किसानों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मे हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहूँगा
सुरेन्द्र पटवा विधायक भोजपुर

मुझे जैसे ही पता चला तो बड़ा दुख हुआ किसान की फसल किसान की जान है किसान की फसल में आग लगी है! तो कैसे लगी इस घटना की जानकारी ले के पुलिस प्रशासन से जाच करवाते है!
ओम प्रकाश मीणा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा