– महावीर जयंती अवकाश के लिए जिलों के कलेक्टर को किया अधिकृत
भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने महावीर जयंती के घोषित अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की हे।
विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 29 दिसम्बर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में दिनांक 31 मार्च, 2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।
विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचारोपरांत राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दि. 31 मार्च 2026 मंगलवार के स्थान पर दि. 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया जाता है।
यदि जिले में महावीर जयंती का पर्व दिनांक 31 मार्च 2026 को मनाया जा रहा हो तो पृथक से किसी आदेश को जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।