दो दिन से हो रही बूंदाबांदी और हवा के कारण धान होने लगी है आड़ी ,सोयाबीन खराब होने की संभावना ज्यादा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
क्षेत्र में दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश और तेज हवाओं से धान समेत कई फसलों को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है। क्षेत्र में 80 से 90 प्रतिशत धान की रोपाई हुई है। जबकि सोयाबीन 10 से 20 प्रतिशत ही किसानों ने बोया है। धान की गिरी फसल को देख किसान चिंतित होने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक ने दो दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।
क्षेत्र पिछले दो दोनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार गुरुवार को रात में तेज हवाओं के बीच बारिश हुई। जिससे सोयाबीन को तो नुकसान है ही लेकिन अब धान भी आड़ी होने लगी है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है अगर आगे मौसम नहीं खुला तो धान को नुकसान होना नजमी है। अभी बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश से धान, बाजरा, दलहन आदि की फसल को नुकसान हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति भी तेज रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और 24 रहने का अनुमान है।
दलहन की फसल ज्यादा प्रभावित
बारिश से धान की फसल गिरी है और 15 से 18 फीसदी नुकसान की संभावना है। बाजरा व ज्वार, अरहर, उड़द व मूंग दलहन की फसलों सहित सब्जियों को भी नुकसान की आशंका है। सबसे अधिक नुकसान पालक, गोभी, मिर्च, मूली और शलजम की फसल को है। यदि इसी तरह और बारिश हुई तो गिरी धान की फसल में बनी बाली गल जाएगी।