Let’s travel together.

रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

0 18

 रूपेश मेहरा बरेली रायसेन

रामनवमी के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों से पूरे माहौल को गुंजायमान कर दिया।

 

शोभा यात्रा जो श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान में समापन हुआ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत मंच बनाए गए थे,पानी और प्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
बच्चों, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन में उत्साह और भी बढ़ गया।
रामनवमी का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दे गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |     निर्माणाधीन फिल्म “हर हर नर्मदे”- आस्था, संस्कृति और आधुनिक सोच का संगम     |     मन की बात मित्रों और शुभचिंतकों के साथ     |     महावीर जयंती पर घोषित अवकाश 31 मार्च की जगह 30 मार्च करने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811