भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
राजधानी के गौर तरुण पुष्कर, रायसेन रोड पर ‘द यूनिटी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘रॉयल गणगौर महोत्सव 2026’ अपनी पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय परंपरा और नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समारोह की मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. नंदिता पाठक जी एवं आदरणीय नीजा बग्गा जी ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों ने फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का कार्य करते हैं।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मंगल गीतों के साथ निकाली गई गणगौर सवारी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
म्यूजिकल टीम की एंट्री और शानदार परफॉर्मेंस के साथ ही महिलाओं ने सोलो और ग्रुप डांस (Round 1 & Finale) के जरिए राजस्थानी और लोक संस्कृति की झलक पेश की। महोत्सव का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा किया गया ‘रैंप वॉक’ रहा, जिसमें उन्होंने पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों का ‘गेस्ट स्पीच एवं सम्मान’ किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया गया।

अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और ‘क्लोजिंग सेरेमनी’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
संस्थापिका प्रिया शर्मा ने अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल हुईं सभी सदस्यों दूरदर्शन एंकर पुरवा राय अलकेश्वरी ठाकुर, मंजू सिंह, जयश्री शुक्ला, अजी कोशी, शिवानी दीक्षित, भारती मरकाम, चंचल सरवैया, सोनम सिंह, साधना और पूजा साहू का आभार व्यक्त किया।