सुरेन्द्र जैन धरसीवां
सांकरा निको।छत्तीसगढ़ औद्योगिक परिवहन कल्याण संघ रायपुर की अहम बैठक सांकरा के दिलवाग प्राइड में आयोजित हुई बैठक पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 18मार्च से अनिश्चितकालीन परिवहन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया
परिवहन संघ द्वारा 18:3:2026 दिन बुधवार से अंबेडकर चौक सिलतरा रायपुर में अनिश्चितकालीन परिवहन हड़ताल की जाएगी परिवहन संघ के सदस्यों ने बताया कि उनकी पांच सूत्रीय मांगें है
1: कई प्लांटों द्वारा अवैध रूप से कांटा का पैसा वसूला जाता है जो अवैध है पूरी तरह बंद होना चाहिए
2: प्लांटों में 24 ::: 24 घण्टे गाड़ियाँ खड़ी रहती हैं।गाड़ी लोडिंग और खाली कराने की समय सीमा तय करना पड़ेगा
3: क्षेत्रीय परिवहन संघ के द्वारा संघ की बिल्टी पर परिवहन होगा।बिचौलिया प्रथा पूर्ण रूप से बंद होगी क्योंकि यही प्रथा से गाड़ीवालों का शोषण होता है
4; संघ के सभी सदस्यों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उद्योगों में कार्य करने की प्राथमिकता मिले
5: संघ के सदस्यों की भूमि पर ही अधिग्रहण कर प्लाट उद्योग लगे हैं। सदस्यों ने जीवनयापन के लिए ट्रकें खरीदी पर उद्योगपति अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को गाड़ियां खरीदवाकर ट्रांसपोर्टिंग कार्य कराते हैं।यह कि गलत है स्थानीय लोगों का शोषण हो रहा है जिस कारण संघ का गठन करना पड़ा।यह समस्या विगत बीस वर्षों से है
परिवहन संघ की बैठक में
संघ अध्यक्ष, लखविंदर सिंग, सचिव बलराम साहू अजय सिंह, जितेंद्र दुबे, बबलू खान, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष, साथ ही क्षेत्रीय परिवहन कर्ता कमलेश मिश्रा, परवेज़ अहमद, पिंटू पाठक,बृजेश मिश्रा, विकास गुप्ता, लेखु वर्मा,मनीष शुक्ला, होरी लाल वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे