Let’s travel together.

जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 30

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से तलवार भी जप्त की हे।

जानकारी के अनुसार सनत कुमार निषाद, निवासी ग्राम धनेली, थाना धरसींवा, जिला रायपुर ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि  10 मार्च को वह अपने मित्र लकेश्वर साहु के साथ कोमल किराना स्टोर्स के पास, गौरा चौरा चौक, ग्राम धनेली में बैठा था। उसी दौरान ग्राम का निवासी बाबुद्दीन नशे की हालत में अपने हाथ में तलवारनुमा लोहे का हथियार लेकर आया और अकारण ही प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। प्रार्थी बचकर भाग गया, तब आरोपी ने उसके मित्र लकेश्वर को भी मारने का प्रयास किया। दोनों मित्र लकेश्वर के घर में प्रवेश कर सुरक्षित हो गए और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने फिर दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 296, 351(2) बी एन एस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित घटना के दौरान उपथित लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यांें द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी इमरानुद्दीन उर्फ बाबूद्दीन शेख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – इमरानुद्दीन उर्फ बाबूद्दीन शेख पिता जसमुद्दीन शेख उम्र 40 साल निवासी गौरा चौकरा चौक ग्राम धनेली थाना धरसींवा रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811