कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन
सुरेंद्र जैन धरसीवां
ग्राम कुकेरा में ‘श्रीराम गौ सेवा संगठन’ एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद् गौ भागवत कथा के छठे दिन भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। जगत जननी भगवती गौ माता की कृपा से संचालित ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के प्रचारार्थ आयोजित इस कथा में आज कंश वध और रुक्मिणी मंगल (विवाह उत्सव) का प्रसंग जीवंत हो उठा।

प्रमुख आकर्षण रुक्मिणी विवाह और गौ महिमा
कथा वाचक सुरभि दास जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्री कृष्ण द्वारा अधर्मी कंश के वध का प्रसंग सुनाया। इसके पश्चात जब रुक्मिणी मंगल (विवाह उत्सव) का प्रसंग शुरू हुआ, तो संपूर्ण पंडाल भक्तिमय भजनों और नृत्य से सराबोर हो गया। महाराज जी ने विशेष रूप से गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ के रूप में प्रतिष्ठित करने और उनकी सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस आध्यात्मिक समागम में कई राजनीतिक और सामाजिक विभूतियों ने शिरकत की, जिन्होंने गौ सेवा के संकल्प को दोहराया।

मुख्य अतिथि विशेषर पटेल अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग,विशिष्ट अतिथि श्रीमती चंद्रकांती वर्मा राज्यमंत्री, हरीश जोशी मां बंजारी गौ धाम,अति सम्मानित अतिथि भावेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी अपीव, हरिशंकर वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष, बोहरही धाम, श्रीमती सीमा वर्मा अध्यक्ष, महिला मोर्चा, मिथलेश वर्मा विश्व हिंदू परिषद, विकाश वर्मा महामंत्री, युवा मोर्चा शामिल हुए।
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता राजेश शर्मा, अशोक साहू, रुक्मिणी शिवारे और विकाश शर्मा सहित भारी संख्या में गौभक्त और ग्रामीण उपस्थित रहे।