Let’s travel together.

छात्र हिमांशु धाकड़ ने बनाया एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल

0 23

– भारत सरकार से प्राप्त होगी 10 हजार की इनामी राशि

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी के कक्षा 10 के छात्र के मॉडल प्रस्ताव को इंस्पायर अवार्ड योजना 2025-26 के लिए चयनित कर पुरस्कृत किया गया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड योजना 2025-26 के अंतर्गत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी के छात्र हिमांशु धाकड़ (पिता – श्री बीरेंद्र सिंह धाकड़ एवं माता – श्रीमती पूनम धाकड़) का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस प्रतियोगिता में एक राज्य के रूप में भाग लिया। इसमें भोपाल संभाग के सभी विद्यालयों में से कुल 48 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने बताया कि योजना के अंतर्गत विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अभिनव विचार से संबंधित मॉडल का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 10 हजार की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस धनराशि का उपयोग करके चयनित विद्यार्थी अभिनव विचार पर मॉडल बनाकर, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे। इंस्पायर अवार्ड के लिए छात्रों को आवश्यक मार्गदर्शन शिक्षक श्री इरफान अहमद अंसारी के नेतृत्व में विद्यालय की विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजयूमो ने पौधारोपण किया     |     आदिवासी युवक ने जंगल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी     |     सेवा दिवस के रूप में मनाया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का जन्म दिवस, रोपित किए विभिन्न प्रजाति के पौधे     |     छात्र हिमांशु धाकड़ ने बनाया एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल     |     डैम की नहरें 120 दिन बाद बंद, अब केवल पेयजल के लिए बचा पानी     |     खामेनेई की मौत पर भारत में खिंची सियासी रेडलाइन के मायने-अजय बोकिल     |     प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811