भोपाल। शहर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था बाल भारती पब्लिक स्कूल निशातपुरा में गत 25 फरवरी को कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी के छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य श्री कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथियों श्री अनिल कुमार,निरीक्षक रेलवे पुलिस बल तथा श्रीमती दीपा अग्रवाल ,प्राचार्य बाल भारती पब्लिक स्कूल नीलबड़ का सैपलिंग देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हें मुन्हों के गीत,नृत्य और योग प्रदर्शन के साथ हुईं।इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने गुब्बारों को हवा में उड़ाकर खेल उत्सव की औपचारिक शुरुआत की ।छात्रों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में रेस, रिले रेस, ऑक्टोपस रेस और कई अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया ।और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ।उनका उत्साह देखते ही बनता था।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्रों को मैडल एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। को ऑर्डिनेटर श्रीमती मृदुलता सिंह ने इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को सराहनीय बताया।