नमामि गंगे अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में अमृतसरोवर तालाब पर जनप्रतिनिधियों अधिकारियो ने किया श्रमदान
रायसेन। ज़िले की जनपद पंचायत ग़ैरतगंज की ग्राम पंचायत गढ़ी में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे अभियान के तहत अमृत सरोवर तालाब पर किया श्रमदान किया।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देश के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत गढ़ी में जनप्रतिनिधियों अधिकारियो ने अमृत सरोवर तालाब पर पहुंचकर श्रमदान किया विश्व पर्यावरण दिवस एवं नमामि गंगे अभियान के श्रमदान किया एसडीएम पल्लवी वैध के मुख्य अतिथ में श्रमदान किया।
एसडीएम पल्लवी वैध ने कहा कि पानी की एक एक बूंद की महत्वता है पानी को बचाने की ज़िम्मेदारी हर व्यक्ति की है पानी अनमोल है।

विशेष रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पूजा जैन, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, नायाब तहसीलदार विशाखा चौहान, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, उपसरपंच बृजेश कुमार जाटव,उप यंत्री सूरजभान पटेल उपस्थित रहे।
इन लोगों ने भी किया बढ़ चढ़कर श्रमदान में हिस्सा लिया शेषराम शर्मा ,सचिव अभय सिंह गुर्जर,जीआरएस बृजमोहन जाटव, पटवारी नन्द किशोर अहिरवार,पंच रतन लाल आदिवासी, मुज़फ़्फ़र हसन, दाऊद पटेल, मनोज चौरसिया, अब्दुल्ला कुरैशी, आफ़ताब अली, मक़सूद मंसूरी एवं सोनू सहित बड़ी संख्या में लोग ने पहुंच कर श्रमदान किया।