ग्रामीण सड़कों पर ईंट से भरे 407 वाहनों से नागरिक परेशान, उड़ती धूल से लोग परेशान, दुर्घटना का भी खतरा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्रामीण अंचलों में इन दिनों ईंटों से भरे 407 वाहन रोजाना तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं, जिससे सड़कों पर धूल का गुबार छाया रहता है। लगातार उड़ती धूल से गांवों के रहवासी परेशान हैं और राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ईंट भट्टों से ईंट ढोने वाले छोटे मालवाहक वाहन बिना ढंके ही ओवरलोड होकर निकलते हैं। कच्ची और संकरी सड़कों पर इनके गुजरने से धूल का गुबार पूरे मोहल्ले और खेतों तक फैल जाता है। घरों में धूल भर रही है, लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से शाम तक कई चक्कर लगाने वाले ये वाहन गांव की गलियों से ही गुजरते हैं। तेज गति और ओवरलोडिंग के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ईंट ढोने वाले वाहनों को ढंककर चलाने के निर्देश दिए जाएं,
ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई हो,
गांव के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश सीमित किया जाए,
सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने राजस्व और परिवहन विभाग से मौके पर जांच कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग