Let’s travel together.

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीठ फेरते ही काजू-बादाम पर टूट पड़े नेता

0 33

– किसी ने जेब में भरे, कोई मुट्ठियों में दबा ले गया

– सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

गुना-शिवपुरी के सांसद और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी से एक रोचक मामला सामने आया है। शहर में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाने के लिए रखे मेवे व काजू उनके जाते ही उनके समर्थकों ने टेबल से उठाकर खाने शुरू कर दिए। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिंधिया के नजर फेरते ही मेवे व काजू खाना शुरू कर दिया

बताया जाता है कि शिवपुरी के सिंधिया समर्थक और कोलारस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रवींद्र शिवहरे की बिटिया की शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया आए थे। इस दौरान सिंधिया ने यहां पर अपने समर्थकों के साथ एक टेबिल पर बैठकर चर्चा की। इस दौरान शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी. टेबल पर मेहमानों और खास तौर से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के काजू, बादाम सहित अन्य चीजे रखीं हुई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो यहां पर आकर कुछ खाया नहीं लेकिन उनके साथ मौजूद उनके समर्थकों ने उनके जाते ही इन पर छपट्टा मारना शुरू कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-

खास बात यह है कि जब तक सिंधिया वहां मौजूद रहे, सभी नेता हाथ जोड़े और अनुशासन में खड़े नजर आए। कुछ देर शादी में रुकने के बाद जब सिंधिया उठे तो उनके जाते किसी ने ड्राई फ्रूट्स उठाकर मु_ी भरी तो कोई प्लेट खाली कर अपनी जेबें गरम करने में जुटा था। यह नजारा किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अस्पताल का भवन तो बना, सिविल अस्पताल का दर्जा भी मिला,लेकिन नहीं मिली सुविधाये     |     केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीठ फेरते ही काजू-बादाम पर टूट पड़े नेता     |     आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर, स्वच्छता संदेश के पास ही फैल रही गंदगी     |     गायत्री मंदिर से निकली गई 108 कलश सर पर रखकर यात्रा, जगह-जगह फूल बरसाकर ग्रामीणों ने किया किया स्वागत     |     बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली व कार्यक्रम आयोजित     |     एमपी एग्रो फैक्ट्री के धुएं से फसल खराब होने की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण     |     धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता – जगदगुरू श्री राजेन्द्रदास जी महाराज      |     सहकारी समितियों के कर्मचारी उपेक्षित क्यों? शासन की योजनाओं का बोझ, लेकिन सुविधाएं शून्य     |     मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811