Let’s travel together.

देर रात चना-गेहूं की खड़ी फसल कई एकड़ जली, किसानों ने फैक्ट्रियों पर लगाए गंभीर आरोप

0 147

क्षेत्र में हड़कंप – गैस रिसाव से फसल जलने का आरोप, किसानों ने सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज सहित आसपास के कई किसानों की फसल गुरुवार शुक्रवार देर रात अचानक खड़ी चना और गेहूं की फसल जलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सुबह खेतों में जली हुई फसल देखकर किसानों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित किसानों का आरोप है कि आसपास संचालित फैक्ट्रियों से रात के समय निकली गैस के कारण उनकी फसल जलकर खराब हो गई।
किसानों का कहना है कि देर रात खेतों के आसपास तेज बदबू और धुआं महसूस हुआ, जिसके बाद सुबह खेतों में फसल जली हुई मिली। कई किसानों ने बताया कि उनकी महीनों की मेहनत और लागत एक ही रात में बर्बाद हो गई, जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राजकुमार साहू ने बताया कि मेरी गेहूं की फसल सफेद पड़ गई है गेहूं में पहले ही वाले निकल आई थी

इन किसानों की जाली फसल
अमर सिंह मीणा ,चना 8 एकड़
राजकुमार साहू, गेहूँ 6 एकड़
शरद साहू ,3 एकड़
किशोरी लाल साहू, 5एकड़
भगवान नायक, 3 एकड़
गणेश राम मीणा ,8 एकड़
जमना साहू, 12 एकड़
वीरेंदर अजमेरा, 4 एकड़
रमेश कुशवाह ,1 एकड़
तरुण साहू, 5 एकड़
नर्मदा साहू ,4 एकड़
महेश साहू 5 एकड़ सहित अन्य किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर जांच और सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि फैक्ट्री की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इनका कहना हे

कल दिन में फसल ठीक-ठाक थी सुबह जाकर देखा तो मेरे खेत की 8 एकड़ में चना की फसल जल चुकी थी
अमर सिंह मीणा किसान देहरी

मैंने 6 एकड़ में गेहूं की फसल बोई हैं और कई दिनों से पानी लगा रहा था मेरे पूरे खेत में गेहूं की फसल में बाल आ चुकी हैं। शुक्रवार सुबह देखा तो पूरे खेत में गेहूं की फसल की वाले सफेद हो चुकी थी।
राजकुमार साहू किसान दीवानगंज निवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811