Let’s travel together.

वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 9 दिनों तक चलेगा खेलों का रोमांच

0 24

– प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में छात्राध्यापकों ने दिखाई खेल प्रतिभा

भोपाल। प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, भोपाल में सोमवार को वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। 9 दिवसीय यह खेल आयोजन 9 फरवरी तक चलेगा, जिसमें बीएड एवं एमएड के महिला एवं पुरुष छात्राध्यापकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. रामकुमार स्वर्णकार ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली और खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

खेल महोत्सव उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संचालक डॉ. रामकुमार स्वर्णकार ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं। शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास को विकसित करते हैं, जो एक श्रेष्ठ शिक्षक के निर्माण में सहायक होते हैं। डॉ. स्वर्णकार ने छात्राध्यापकों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और सीख है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। संस्थान की खेल प्रभारी अर्चना चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल महोत्सव के अंतर्गत 9 दिनों तक विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल आयोजित किए जाएंगे। इनमें दौड़, गोला फेंक, रस्सी कूद, क्रिकेट, शतरंज, कैरम, रस्साकसी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जो महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक-पृथक संपन्न होंगी।

सभी प्रतियोगिताएं चार सदनों बेतवा सदन, नर्मदा सदन, ताप्ती सदन एवं चंबल सदन के मध्य आयोजित की जा रही हैं। महासदन प्रभारी ललित नारायण बुधौलिया ने छात्राध्यापकों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाने का आग्रह किया। खेल महोत्सव के पहले दिन विभिन्न सदनों के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष छात्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में संस्थान के सभी शिक्षक व स्टाफ मेम्बर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811