Let’s travel together.

बीती रात तेज़ बारिश से घर की दीवार गिरी, टूटी सीमेंट की 10 चद्दर

0 181

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
बीती रात तेज़ बारिश होने से कई स्थानों पर काफी नुकसान हुआ है। ऐसे ही एक मामले में सांची विकासखण्ड के रातातलाई टोरिया क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला शांति बाई के घर की दीवार गिरने के साथ ही ऊपर छत में लगी सीमेंट की दस चद्दरें गिरकर टूट गईं। वो तो गनीमत रही की कोई घर में सो नही रहा था। अन्यथा बड़ी जनहानी हो सकती थी। नुकसान की जानकारी मिलते ही सांची नायाब तहसीलदार नियति साहू ने तत्काल पटवारी नंदलाल पवार को मौके पर भेजा और नुकसान का पंचनामा बनाया गया। वहीं बुज़ुर्ग महिला शांति बाई के पुत्र विजय मालवीय ने बताया कि देर रात्रि तेज़ बारिश होने से घर की दस चद्दर टूटकर नीचे गिर गईं। और घर की दीवार भी टेढ़ी होकर गिर गई है। मेरा काफी नुकसान हुआ है। मुझे प्रशासन से जल्दी मुआवजा दियाला जाए ताकि में अपना टूटा हुआ घर पुनः बनवा सकूं। वहीं उन्होंने कहा कि रातातलाई क्षेत्र के सरपंच प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने मौके पर पहुंचकर बहुत मदद की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811