भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार
सी एल गौर रायसेन
जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अनुसार आयोजन 23 एवं 24 जनवरी को विधानसभा स्तरीय कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसी क्रम में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे । इस अवसर पर अतिथियो के द्वारा विजेता एंव उप विजेता पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को पृरूस्कृत किया गया । अयोजित हुई प्रतियोगिता में 8 मण्डलों की टीमों ने सहभागिता की जिसमें पुरूष वर्ग में विजेता रायसेन मण्डल, उपविजेता देहगॉव एवं तृतीय स्थान पर सॉचेत मण्डल रहा। वही महिला क्रिकेट में 3 टीमों ने भाग लिया, जिसमें विजेता गैरतगंज मण्डल, उप विजेता सॉची मण्डल एवं तृतीय स्थान पर रायसेन मण्डल रहा है । इसी तरह कबडड़ी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में 5 मण्डलों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें विजेता सॉची मण्डल, उप विजेता खरबई मण्डल एवं तृतीय गैरतगंज मण्डल का रहा । इसी तरह कबड्डी महिला वर्ग में मण्डल से 7 टीमों ने भाग लिया था जिसमें विजेता सूखा करार सॉची मण्डल एवं उपविजेता सम्राट क्लब सॉची एवं तृतीय स्थान शासकीय कन्या शाला सॉची रहीं ।

व्यक्तिगत पुरूस्कार में बालक वर्ग कबड्डी में जीतेन्द्र जाट मेन ऑ द टूनामेंट का पुरूस्कार एवं बेस्ट रेडर“ धर्मराज एवं बेस्ट कैचर शेर सिंह रहें । इसी प्रकार महिला वर्ग कबड्डी में राधिका मेन ऑ द टूनामेंट इसके साथ ही रागिनी लावरिया बेस्ट रैडर एवं बेस्ट कैचर भूमिका लोधी रहीं । विजेता टीम 1 व 2 फरवरी 2025 को समापन अवसर लोकसभा क्षेत्र की अन्य टीमों के साथ खेलेगी, सांसद खेल महोत्सव विधानसभा स्तरीय में मुख्य अतिथियों का आभार जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी द्वारा किया गया ।