Let’s travel together.

जिले भर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

0 71

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल हुई आयोजित

 सी एल गौर रायसेन

जिले भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रायसेन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार के मुख्य आतिथ्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर सम्पन्न होगा।

शनिवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा एसपी आशुतोष गुप्ता की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रिहर्सल के दौरान सहायक कलेक्टर एवं बेगमगंज जनपद सीईओ श्री कुलदीप पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, एसडीएम मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811