Let’s travel together.

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा के छात्र-छात्राओं ने  किया शैक्षणिक भ्रमण

0 41

– भीमबेटका और भोजपुर मंदिर की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुए विद्यार्थी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा के विद्यार्थियों ने  शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट के तहत विश्व प्रसिद्ध भीमबेटका शैलाश्रयों एवं ऐतिहासिक भोजपुर मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने भारत की प्राचीन ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक विरासत और कला को करीब से जाना।
विद्यालय परिवार से प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम , कौशल सिंह यादव, अब्दुल नईम, संतोष, राशिद मोहम्मद मालवीय, जहीर खान मंसूरी, प्रकाश मीणा, नीलम , रचना नामदेव, प्रीति , भारती, शिवम ,नईम खान,संतोष मालवीय,, राशिद मोहम्मद शिक्षक शिक्षिकाओं

के मार्गदर्शन में छात्रों ने भीमबेटका में स्थित प्रागैतिहासिक शैलाश्रयों का अवलोकन किया, जहां उन्हें मानव सभ्यता के प्रारंभिक जीवन, गुफा चित्रों और उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई। वहीं भोजपुर मंदिर पहुंचकर छात्रों ने राजा भोज द्वारा निर्मित इस भव्य शिव मंदिर की स्थापत्य कला और धार्मिक महत्व को समझा।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्रों एवं शिक्षकों ने न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को जाना, बल्कि इस ज्ञानवर्धक यात्रा का भरपूर आनंद भी उठाया। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के भ्रमण को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811