Let’s travel together.

पेमत गांव में हिंदू सम्मेलन आयोजित, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्र के सनातन धर्म प्रेमी

0 104

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर ग्राम पेमत में विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में नितिन गर्ग प्रांतीय घोष प्रमुख का उद्बोधन उपस्थित हिंदू जनों को सुनने प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं के संगठन के साथ पंच परिवर्तन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है,आज के समय में पर्यावरण को बचाने की एवं गौ सेवा को ध्यान में रखना है, इसके साथ ही स्व का भाव हमारे जीवन में हो।

कार्यक्रम की शुभारंभ से पूर्व में विशाल कलश यात्रा निकाली गई,
जिसमें बड़ी संख्या में माताएं बहने सम्मिलित हुई। ग्राम ब्यावरा, वनछोड, वीरपुर, चांदपुर, महू जागीर, परसोरा, बिरहोली इत्यादि गांव से मातृशक्ति एवं हिंदू भाई बहन अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित पटेल, नीरज भार्गव, दिनेश भार्गव, बदामी पटेल, मनोहर मेहरा, संतोष कंकर, तारा वाल्मीकि, नरेश जगेत, मुकेश पटेल, रामस्वरूप पटेल, राकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811