Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा तृणमूल कांग्रेस पर निशाना, कटाक्ष किया- उत्तर प्रदेश, बिहार से होते हुए गंगा कहाँ जाती है, उनका समय भी निकट है

0 44

– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एसआईआर समीक्षा के दौरान कांग्रेस और टीएमसी पर किया करारा प्रहार

– शिवपुरी में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर समीक्षा के दौरान कही बात

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी में जनसंपर्क के साथ दिन की शुरुआत करते हुए फिर क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की और इस कार्य में लगे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन किसी संस्था का जीव होता है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बना है।

एसआईआर पर कांग्रेस और टीएमसी के दोहरे मापदंड उजागर

इस दौरान एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी जीतती है, तो विपक्ष उसे गलत ठहराने का प्रयास करता है, लेकिन जब वही प्रक्रिया उन्हें जीत दिलाती है, तब वही प्रक्रिया लोकतांत्रिक और निष्पक्ष बन जाती है।

तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष, कहा- उनका समय भी निकट है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है और यह पहले भी लागू होती रही है। सत्य और संविधान के मार्ग पर चलने वाली सरकारों को ऐसी पारदर्शी प्रक्रियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं होती। वहीं तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन हुए लेकिन सबको पता है उत्तर प्रदेश, बिहार से होते हुए गंगा कहाँ जाती है। उनका समय भी निकट है।

एसआईआर के बाद शिवपुरी जिले में 12.40 लाख से अधिक मतदाता-

बैठक में जानकारी दी गई कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद शिवपुरी जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12,40,000 से अधिक हो चुकी है। नए वोटर्स के लिए फार्म 6 से संबंधित कार्य निरंतर प्रगति पर है। अपने संबोधन के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब संगठन, कार्यकर्ता और मतदाता एक-दूसरे से मजबूत रूप से जुड़े रहते हैं, न तभी लोकतंत्र सशक्त बनता है और राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811