Let’s travel together.

दो दिनों से दोपहर बाद ही निकल रही धूप, कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

0 40

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज क्षेत्र में बीते दो दिनों से ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से लेकर दोपहर तक घना कोहरा और शीतलहर के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। दोपहर के बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर निकल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड फिर से बढ़ जाती है।
कड़ाके की ठंड के चलते ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी ही घरों में दुबक जा रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। अलाव का सहारा लेकर लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं।
ठंड के कारण बाजारों में भी शाम के समय रौनक कम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ठंड का यह प्रकोप ऐसे ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811