शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
नगर के वार्ड क्रमांक 7 बड़ापुरा में किला मिडिल स्कूल के पास घर के बाहर खड़ी एक मारुती कार चोरी होने से सनसनी फैल गई।
कार मालिक जीशान खान पिता मुसर्रफ अली ने रिपोर्ट करते हुए पुलिस को बताया , वह 40 दिन के लिए जमात में गया था। दो दिन पूर्व वह लौटकर आया है।

अलसुबह फर्ज की नमाज पढ़ने वो मस्जिद गया था, उसने तब गाड़ी पर ध्यान नही दिया लेकिन वहां से जब वो लौटकर आया तो देखा , गाड़ी वहां नहीं थी।उसकी एक मारुति 800 कार क्र. एमपी 07 ई – 6931उनके घर के बाहर खड़ी थी। बीती रात कोई अज्ञात चोर जिनमें 4 से 5 लोग शामिल थे , उनकी कार चुपके से बिना स्टार्ट करे धकाकर चुराकर ले है , कार ले जाते हुए अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं।
थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया , सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जिन्हें पकड़ने में जल्दी सफलता मिलेगी।