Let’s travel together.

सांची रोड पर भीषण सड़क हादसा,दो बाईकों कि आमने-सामने भिड़ंत दो कि मौत दो घायल

0 206

रायसेन। सांची रोड खानपुरा पर गुरुवार शाम करीब 6 दो बाईकों की जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद घायल और मृतक सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई, जिसके बाद उन्होंने निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और एक मृतक को अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. अभिषेक सागर ने घायलों की जांच की और दो लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य घायल थे। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

मृतकों में प्रवीण वर्मा उर्फ छुट्टन 40 साल पटेल नगर निवासी वार्ड 11 और एक अज्ञात युवक शामिल हैं। घायलों की पहचान राजीव धाकड़ और गोविंद रजक के रूप में हुई है। राजीव धाकड़ को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है, जबकि गोविंद रजक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवक घूमने के लिए निकले थे तभी यह हादसा हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811