Let’s travel together.

जनसुनवाई में शिकायत होने के बाद सीईओ, अंबाडी सरपंच, जनपद सदस्य पहुंचे बांसिया हिनोतिया गांव निरीक्षण करने

0 72

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के हिनोतिया गांव की महिलाओं ने जनसुनवाई में रायसेन कलेक्टर को नल जल योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन से घरों तक पानी नहीं पहुंचने का आवेदन दिया था।
जनसुनवाई के दौरान महिलाओं द्वारा गांव में पानी नहीं आने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सांची जनपद पंचायत के सीईओ शंकर पासे , अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार, जनपद सदस्य शर्मिला चरण सिंह अहिरवार बांसिया हिनोतिया गांव पहुंचे जहां पर महिलाओं से चर्चा कर निरीक्षण किया गया।
सीईओ ने ग्रामीणों से चर्चा कर समस्या की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पाइप लाइन से नलों तक पानी नहीं पहुंचने की स्थिति और कार्य में आ रही बाधाओं का भी जायजा लिया गया। सीईओ ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि उनके घरों तक गीदगढ़ पंचायत से पानी पहुंचाया जाएगा।
बता दे की अभी तक ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव बांसिया से हिनोतिया टापरा गांव पानी पहुंच रहा था मगर बोर में पानी कम हो जाने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था जिसको लेकर भूरिया बाई, गीता बाई, प्रेम बाई, सुखिया बाई, मथरी बाई, भंवरी बाई आदि महिलाओं ने शिकायत की थी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811