Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के बहुरंगी कैलेंडर 2026 का हुआ विमोचन

0 32

– वैश्य घटकों को संगठित करना उद्देश्य

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वैश्य महासम्मेलन जिला शिवपुरी की एक विशेष बैठक होटल शगुन वाटिका कमलागंज पर आयोजित की गई। इसमें वैश्य समाज के विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखते हुए संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश द्वारा प्रकाशित बहुरंगी कैलेंडर 2026 का विमोचन किया गया।
प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश का उद्देश्य सभी वैश्य घटकों को संगठित करना है क्योंकि वर्तमान समय में संगठन की महत्वता है। संगठन हमें सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करता है। वैश्य समाज की सहभागिता समाज की हर गतिविधि में रहती है। संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन खतौरा ने कैलेंडर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम हर साल कैलेंडर के माध्यम से वर्षभर में किस शाखा को कौन सी गतिविधि किस महीने में आयोजित करनी है। इन सबकी जानकारी इस वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से सेवा कार्यक्रम के तहत दी जाती है। पूरे मध्य प्रदेश में 1 लाख से अधिक बहुरंगी बहु उपयोगी कैलेंडर सदस्यों को वितरित किए जाते हैं। जिला अध्यक्ष अजीत जैन सिंघई ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिले की सभी तहसीलों में कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम किये जायेंगे। युवा इकाई जिला अध्यक्ष लवलेश जैन चीनू ने वर्तमान में युवाओं की भूमिका पर बात रखी एवं युवा इकाई की महत्वता को प्रतिपादित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन खतौरा, संभाग प्रभारी युवा इकाई दुर्गेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवपुरी अजीत जैन सिंघई, युवा इकाई जिला अध्यक्ष लवलेश जैन चीनू, संभागीय मीडिया प्रभारी रंजीत गुप्ता, संरक्षक पी डी सिंघल, युवा जिला प्रभारी अजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, अतुल जैन तम्बाकू वाले, मुकेश जैन खरई, इंजी संतोष जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन कन्वेसिंग, सूचना प्रचार मंत्री राजीव जैन, इंजी सतीश जैन पंचरत्न, डॉ दिनेश जैन, नरेंद्र जैन फ़ोटो, राजेन्द्र जैन, गौरव जैन सहित अनेक वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811