Let’s travel together.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तीर्थधाम ज्ञानोदय में डॉक्टर संजीव कुमार गोधा आत्मार्थी निलय का किया शिलान्यास 

0 93

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

तीर्थधाम ज्ञानोदय में डॉक्टर संजीव कुमार गोधा आत्मार्थी निलय का भव्य शिलान्यास समारोह केंद्रीय कृषि एवम ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शैलेन्द्र जैन विधायक सागर, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी , राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष रायसेन, संतोष शर्मा जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, दातार सिंह, गंगाराम चौकसे,दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक,आदि गणमान्य अतिथियों की विशिष्ट उपस्थिति व कर कमलों पूर्वक सानंद संपन्न हुआ।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कहा की सेवा ही हमारा परम धर्म है, हमें जाति से जैन नहीं बल्कि कर्मों से जैन बनना है और मैं भी इन अर्थों में जैन होने की कोशिश कर रहा हूं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक एवम ट्रस्टी सुनील , सुधीर आदि समस्त ट्रस्टियों द्वारा गणमान्य अतिथियों का स्वागत -अभिनंदन किया गया।

 

मुख्य निर्माण कर्ता प्रदीप -कुसुम चौधरी परिवार, संस्कृति गोधा मुख्य अतिथि के रूप में सुनील जैन , नरेश सिंघई , डॉक्टर वासंती बेन शाह , मनीष सेठ आदि की उपस्थिति एवम सानिध्य में मांगलिक कार्य संपन्न हुए।
साथ ही मांगलिक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान डॉक्टर वीरसागर , मनीष शास्त्री , विपिन शास्त्री , राजकुमार शास्त्री हेमचन्द आदि अनेक विद्वानों की उपस्थिति में विधानाचार्यं सुनील धवल के निर्देशन में समस्त विधि संपन्न कराई गईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित शुभम शास्त्री द्वारा किया गया एवम संयोजन डॉक्टर अमित अरिहंत के द्वारा किया गया।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811