रायसेन। कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायसेन शहर कांग्रेस ब्लॉक द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायसेन शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान और संविधान, लोकतंत्र व सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को याद किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला महामंत्री राजू महेश्वरी, संतोष शर्मा, प्रेम नारायण मीणा, कामता राजोरिया, हसीब हिंदुस्तानी, अखिल भाई, इरफान लाल, जावेद भाई, राजकुमार सेन, कम्मू सेन, असलम भाई, पूर्व पार्षद दुल्लू भाई सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है। आज का दिन हमें त्याग, संघर्ष और सेवा की उस परंपरा को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है, जिस पर कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई थी।
स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और “कांग्रेस जिंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।