Let’s travel together.

अनेकता में एकता का भाव जागरण कर एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया

0 109

– जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए हिंदु सम्मेलन

– नगर में राज राजेश्वरी मंदिर पर हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में विराट हिंदू सम्मेलन को आयोजन भी किया जा रहा है। रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को शिवपुरी नगर में राज राजेश्वरी मंदिर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके अलावा बदरवास के अगरा में, रन्नौद मंडल पिछोर, नरवर के मंडल सुनारी में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। इस दौरान राज राजेश्वरी मंदिर पर जो हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ उसमें वक्त के रूप में डॉ गोविंद सिंह, बदरवास अगरा में वक्त के रूप में मनीष उपाध्याय, रन्नौद में वक्ता के रूप में मनु जैन मौजूद रहे।
इन सम्मेलनों में समाज के प्रमुखजनों के अलावा संतगण मौजूद रहे जिनके द्वारा सामाजिक एकता का भाव प्रदर्शित किया। हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति पर जोर दिया गया। इस मौके पर अनेकता में एकता का भाव जागरण कर संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया।

इन हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं ने हिंदू एकता पर बल दिया गया। सम्मेलन में समाज की सामूहिक शक्ति के प्रकटीकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदु समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जिससे उपस्थित लोगों में जागरूकता का भाव देखने को मिला। आयोजन स्थल को भगवा ध्वजों और बैनरों से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811