अरविंद चौकसे
देवास। भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद में कई वार्डों में विरोध के स्वर देखने को मिल रहे हैं। कई वार्डो में नाराज कार्यकर्ताओ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन तक भर दिए हैं। वहीं कुछ लोग अपील समिति को टिकिट वितरण को लेकर शिकायत कर रहे हैं। इधर वार्ड क्रमांक 25 तारणी कॉलोनी में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इधर इस हाईवोल्टेज ड्रामा के दौरान जमकर हंगामा होता रहा। एक बार फिर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और जिला महामंत्री राजेश यादव पर टिकट वितरण को लेकर पक्षपात का आरोप लगा है। दरअसल भाजपा ने वार्ड 25 से मनीष सेन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वार्ड 25 में प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया में अनारक्षित वर्ग की अवहेलना करने को लेकर वार्ड 25 तारणी कॉलोनी के भाजपा पूर्व प्रदेश सह संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ भोजराज सिंह जादौन अपने साथ 60 से अधिक कार्यक्रताओं के साथ भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। लेकिन जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल नहीं मिलने के कारण उन्होंने एक आवेदन जिला अध्यक्ष के नाम जिला महामंत्री महेंद्र सोलंकी को दिया। आवेदन देने के दौरान भोजराज सिंह जादौन जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल से मोबाइल पर बात कराने को लेकर महेंद्र सोलंकी से कह रहे थे। इसी दौरान नाराज होकर कहा कि अगर जान देने पड़े तो वो भी करेंगे। जिसके बाद भोजराज सिंह जादौन ने खुद के ऊपर कुप्पी से केरोसिन उड़ेल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश की। जिस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भोजराज सिंह जादौन ने अपने ऊपर पानी डाला।आवेदन में बताया कि वार्ड क्रमांक 25 तारणी कॉलोनी से जो प्रत्याशी घोषित किया है वह पिछड़ा वर्ग से है। वार्ड नंबर 25 अनारक्षित वर्ग के लिए मुक्त हैं। स्थानीय 8 प्रत्याशी मौजूद है। उसके बावजूद बाहर के प्रत्याशी को टिकट दे दिया।

अपने साथ 60 से अधिक कार्यक्रताओं के साथ भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। लेकिन जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल नहीं मिलने के कारण उन्होंने एक आवेदन जिला अध्यक्ष के नाम जिला महामंत्री महेंद्र सोलंकी को दिया। आवेदन देने के दौरान भोजराज सिंह जादौन जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल से मोबाइल पर बात कराने को लेकर महेंद्र सोलंकी से कह रहे थे।

इसी दौरान नाराज होकर कहा कि अगर जान देने पड़े तो वो भी करेंगे। जिसके बाद भोजराज सिंह जादौन ने खुद के ऊपर कुप्पी से केरोसिन उड़ेल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश की। जिस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भोजराज सिंह जादौन ने अपने ऊपर पानी डाला। वार्ड क्रमांक 25 तारणी कॉलोनी से जो प्रत्याशी घोषित किया है वह पिछड़ा वर्ग से है। वार्ड नंबर 25 अनारक्षित वर्ग के लिए मुक्त हैं। स्थानीय 8 प्रत्याशी मौजूद है। उसके बावजूद बाहर के प्रत्याशी को टिकट दे दिया।