मनोज बैरागी सरदारपुर धार
रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर 26 दिसंबर शुक्रवार से 30 दिसंबर 2025 मंगलवार तक पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन मनकामेश्वर भक्त मंडल एवं ग्रामीण जनों द्वारा , खेड़ा पीपलोदी (रतलाम) के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री बालकृष्ण जी नागर के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक संगीतमय धर्म गंगा बहेगी।
शिव महापुराण कथा अंतर्गत प्रथम दिवस 26 दिसंबर शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे बस स्टैंड हनुमान मंदिर से विशाल कलश यात्रा का आयोजन गांव के मुख्य मार्गो से होता हुआ कथा स्थल, महादेव घाट मंदिर पर शोभा यात्रा के पहुंचने, के पश्चात शिव महापुराण कथा का, श्री गणेश शुभ मुहूर्त में होगा।
उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर स्थान की महत्ता एवं समय की अनुकूलता से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
श्री मनोकामनेश्वर महादेव -ग्रामीणों के मन में विराजित होकर मन की कामनाओं को पूर्ण करने वाले महादेव का स्थान है। गांव की आबादी से हटकर प्राकृतिक वातावरण में कल कल बहते जीवन दायिनी सरिता के समीप ही भगवान भोलेनाथ का अतिप्राचीन मंदिर स्थित है जहां पर श्रावण मास एवं शिवरात्रि पर शिव भक्तों की धार्मिकता एवं एकजुटता हजारों की संख्या में देखी जा सकती है।
पूर्व में उक्त स्थल पर नव निर्मित मंदिर का निर्माण , मनमोहक विशाल गार्डन एवं नगर चौरासी सहित अनेको धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आरती मंडल सदस्यो, मनकामनेश्वर भक्त मंडल एवं ग्रामीण जनों की धार्मिक एकजुटता से संभव हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष में एक महीना ( 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक ) खरमास का होता है जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं जिससे इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्य रुक जाते हैं और यह अवधि संयम, दान और भक्ति के लिए शुभ मानी जाती है। यह समय भगवान की पूजा भजन – कीर्तन , तप और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ होता है। पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत प्रतिदिन हवन, लघु रुद्र एवं भोलेनाथ का अभिषेक होगा। रात्रि में क्षेत्र की प्रसिद्ध विभिन्न मंडलीयो द्वारा संगीतमय सु मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी ।
शिव महापुराण कथा में आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कथा श्रवण करने मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर रिंगनोद पर पहुंचेंगे।