Let’s travel together.

गीदगढ़  से गीदगढ़ टोला तक बनी सड़क मे 9 महीने में ही हुए जगह-जगह गड्ढे, गड्ढों में भरा पानी ,ग्रामीणों को निकालना हुआ दूभर

0 34

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली गीदगढ़ पंचायत के गांव गीदगढ़ टोला तक 2 किलोमीटर मार्ग दी सड़क 9 महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी। 9 महीनों में ही सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए है। इसको लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष के संघर्ष के बाद यह सड़क बनाकर तैयार हुई थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी की अब उन्हें निकालने में परेशानी नहीं होगी। ग्राम पंचायत गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक 2 किलोमीटर मार्ग के लिए 3 करोड़ 42 लाख रुपए लागत से 9 महीने पहले ही रोड बनाया गया था रोड को अभी बने हुए 9 महीने भी नहीं हुए कि रोड में कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस हद तक रोड बनाने में लापरवाही बढ़ती गई है।

शुभम विराट धाकड़, अमर सिंह धाकड़, मनमोहन धाकड़,राहुल धाकड़ , हुकम धाकड़,अरविंद धाकड़ आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रोड ठेकेदार ने रोड बनाने में भ्रष्टाचार किया है। हम 75 सालों से रोड बनने का इंतजार कर रहे थे रोड बन गया तो हम लोगों को बहुत खुशी हुई कि अब हम भी मुख्य मार्ग तक आसानी से पहुंच सकते हैं। रोड को बने हुए अभी 9 महीने भी नहीं हुए की रोड में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद रोड की क्या हालत होगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। अब हम सब ग्रामीण सड़क को लेकर जनसुनवाई में शिकायत करेंगे।

इनका कहना हे

हमारे गांव में 9महीने पहले ही सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। 9 महीने में ही रोड में गहरे गहरे गड्ढे हो गए। रोड बनाने में ठेकेदार ने भ्रष्टाचार किया है जिसकी शिकायत हम जनसुनवाई में करेंगे।
मुकेश धाकड़ निवासी गीदगढ़

हम गांव वाले कई सालों तक रोड के लिए तरसते रहे कि हमारा रोड कब बनेगा। कई वर्षों बाद रोड बना तो हम गांव वाले काफी खुश हुए थे क्योंकि आजादी के 75 साल बाद पहली बार हमारे गांव में रोड बना था। लेकिन 9 महीने में ही रोड खराब होने लगा। रोड बनाने में भ्रष्टाचार हुआ है।
राकेश धाकड़ निवासी गीदगढ़ 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811