Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माँ नर्मदा जयंती पर किया पूजन

0 127

-प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने माँ नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर तुलसी नगर स्थित माँ नर्मदा मंदिर में विधि-विधान से माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ नर्मदा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर श्री नर्मदा सेवा समाज द्वारा मंदिर परिसर में तैयार किए गए “मध्यप्रदेश के ब्राह्मण समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शौर्य गाथा” के भित्ति चित्र का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अनावरण किया। उन्होंने भित्ति चित्र की सराहना करते हुए कहा कि यह चित्र हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

उन्होंने समाज के उन सेनानियों के योगदान को नमन किया जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्यों का सम्मान किया। पूर्व मंत्री श्री पीसी शर्मा मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्री नर्मदा सेवा समाज के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811