शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
वन विभाग द्वारा डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन एवं उनकी मौजूदगी में एसडीओ फॉरेस्ट सुधीर पटले रेंजर अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में कटंगी गांव के पास वन क्षेत्र ईटेया में ईको – पर्यटन विकास बोर्ड के तहत सगोनी बीट के ग्राम कटंगी में अनुभूति ईको कैंप आयोजित किया गया।
जिसमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उमरखोह एवं सुमेर के 125 विद्यार्थियों ने भाग लेकर वन एवं वन्यजीवों एवं पर्यावरण के संबंध में गहन जानकारी के साथ प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।
वन अधिकारियों द्वारा वन क्षेत्र में ले जाकर विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के लिए वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा , पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक करने के अभियान में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों , वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के पगमार्क एवं विष्टा दिखाकर पहचान कराई कि इससे आप समझ सकते हैं कि इस क्षेत्र में कौन से वन्यजीव का विचरण हो रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों के घोंसले उनके जीवन पद्धति के संबंध में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
चेकडैम एवं भूजल संरक्षण एवं संरचना के संबंध में चेकडैम एवं कंटूर ट्रंच के माध्यम से जल संरक्षण के संबंध में बताया गया।
ट्रेकिंग के बाद हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रश्नुत्तर , निबंध एवं चित्रकला में कु. प्रियांशी , युग शुक्ला , ललित लोधी , कु.अंशिका लोधी , कु. खुशबू यादव , मोहनी कुशवाहा , प्रियांशी , अंजली गौर , कु. रितिका को क्रमशः प्रश्नुत्तर , निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगी में क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय आने पर शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर पुरुस्कृत किया गया।
एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार प्रमोद उइके वन विकास निगम के रेंजर राजेश नामदेव , डिप्टी रेंजर एसएल डाबर सहित वनकर्मियों की मौजूदगी रही।
अनुभूति ईको कैंप में पहुंचे एसडीएम सौरभ मिश्रा ने भाग लेने वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके आज के अनुभव एवं प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्न उत्तर के दौरान उनसे आव्हान किया कि मानव जीवन चक्र को बचाने के लिए पर्यावरण की रक्षा आवश्यक है। इसलिए सभी विद्यार्थी 5 – 5 वृक्षों को रोपित करके उन्हें पोषित करें ताकि हमें शुद्ध ऑक्सीजन के साथ भरपूर मात्रा में जल भी मिल सके ओर पर्यावरण बच सके।वनों का विनाश मानव सभ्यता का विनाश है। इसलिए हमें वनों , वन्य जीवों की रक्षा के लिए संकल्पित रहना चाहिए ।अंत में सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने वन , वन्यजीवों एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लिया।