Let’s travel together.

घटिया निर्माण पर सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल भड़के, निर्माण एजेंसी और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को लगाई फटकार

0 137

सिलवानी रायसेन । राज्य वित्तीय मद से 99 लाख रुपये की लागत से सिलवानी सागर मार्ग मैन सड़क से ग्राम महका तक 3 किलोमीटर का सीसी सड़क एवं पुलियों का घटिया निर्माण किया जा रहा हे। इसी बात की शिकायत जब ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल से की तो वह निरीक्षण करने पहुंचे।
99,लाख घटिया सड़क निर्माण पर विधायक देवेंद्र पटेल भड़क गए उन्होंने निर्माण एजेंसी व आर ईएस विभाग अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाईं।दरअसल सिलवानी सागर–सियरमऊ मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत आमापानी के ग्राम महका में आरईएस विभाग अंतर्गत निर्माण एजेंसी से लगभग 3,किलो मीटर लंबी सीसी सड़क एवं पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसकी लागत करीब 99,लाख रुपये है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और लापरवाही की शिकायत सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल से की थी।
शिकायत के बाद विधायक देवेंद्र पटेल ग्राम महका पहुंचे और मुख्य सड़क से गांव की और बन रही तीन किलोमीटर की सीसी सड़क का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि ठेकेदार द्वारा बिना बेस तैयार किए ही सीसी सड़क डाली जा रही है। सड़क में गिट्टी के स्थान पर डस्ट मिली चुरी का उपयोग किया जा रहा था, वहीं वाइब्रेशन मशीन का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा था।

विधायक ने मौके पर ही निर्माण एजेंसी के ठेकेदार और आरईएस विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट कहा कि जनता के पैसों से हो रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इतना ही नहीं निर्माण एजेंसी द्वारा किस योजना से सड़क का निर्माण कर होना है उसके संकेत बोर्ड भी नहीं लगाए हैं और ना ही निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क कितने समय में निर्माण कर होना है समय सीमा क्या है ये संकेत बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं उन्होंने एस्टीमेट के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित कर पुन कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811