Let’s travel together.

वन विभाग की कार्यवाही, अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 300 बीघा वन भूमि

0 33

– वन भू-माफियाओं के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्यवाही

– अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 300 बीघा वन भूमि

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वन विभाग द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के विरूद्ध एक बड़ी और निर्णायक कार्यवाही की गई। इस संयुक्त अभियान में सामान्य वनमण्डल शिवपुरी के अन्तर्गत वन परिक्षेत्र करैरा की सबरेंज अमोला-उत्तर की बीट बांसगढ़ के कक्ष क्रमांक आर.एफ.444 एवं आर.एफ.445 में (बरुआ नाला) अतिक्रमणकर्ता सूवेलाल ठाकुर, चतुर ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, चन्दू ठाकुर, भाव सिंह, राजेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी सिलानगर, रामा कुशवाहा निवासी बांसगढ़, बृजभान ठाकुर, बल्लू निवासी सोन्हर, जगदीश सिंह ठाकुर निवासी आमोलपठा एवं इनके अन्य साथीगण द्वारा 300 बीघा वनभूमि पर अतिक्रमण कर, कब्जा किए हुए थे।

वर्तमान में उक्त अतिक्रमित वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा खेती की जा रही थी, जिसके संबंध में शिकायतें वन विभाग को निरंतर प्राप्त हो रहीं थीं। उक्त अतिक्रमण को संज्ञान में लेते हुए अतिक्रमण निरोधी मुहिम के तहत विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर, अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध बेदखली आदेश जारी किए गए। उक्त अतिक्रमण को मुक्त कराने की कार्यवाही सुधांशु यादव वनमण्डलाधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में तथा आदित्य शांडिल्य उप वनमण्डलाधिकारी करैरा के नेतृत्व में की गई।
उक्त कार्यवाही के दौरान लक्ष्मण सिंह मीणा, गोपाल सिंह जाटव, ऋषभ बिसारिया उपस्थित रहे एवं वन मण्डल स्तर का लगभग 100 से अधिक क्षेत्रीय वन अमले, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल बल की सहायता से 12 जे.सी.बी. मशीनों एवं 03 ट्रैक्टर मय कल्टीवेटरों द्वारा उक्त वन भूमि पर खड़ी फसल को नष्ट कर, अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराया एवं मौके पर कंटूर ट्रेंच खुदवाई गईं।

भविष्य में उक्त स्थल को वृक्षारोपण कर, वन आच्छादित किया जाएगा। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि, यदि उन्हे वन भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरन्त वन विभाग को सूचित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811