Let’s travel together.

केमखेड़ी के जंगल में तेंदुआ ने  युवक पर किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल, तीन बकरियां की मौत

0 124

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज रेलवे स्टेशन के उस पार केमखेड़ी गांव के जंगल में पवन लोधी पिता मांगीलाल लोधी उम्र 38 वर्ष निवासी केमखेड़ी अपनी बकरियों को लेकर जंगल में चराने गया था गुरुवार दोपहर के समय झाड़ियां में से निकलकर तेंदुआ ने बकरियों पर हमला कर दिया। पवन लोधी ने बकरियों को बचाने की कोशिश की तो तेंदुआ ने पवन लोधी पर ही हमला कर दिया। पवन लोधी ने बामुश्किल अपनी जान बचाकर गांव की तरह भगा तब जाकर जान बच पाई। ग्रामीण इकट्ठा होकर पहुंचे तो तब तक तेंदुआ तीन बकरियां का शिकार कर चुका था।
पवन लोधी के भाई पूरन सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भाई पवन सुन और बोल नहीं सकता इशारों में ही बात कर पता है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना देने पर घटनास्थल पर वन कर्मचारी पहुंचे।
घायल पवन लोधी और उसके भाई पूरन सिंह लोधी को लेकर शाम के समय 4 बजे के लगभग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज पहुंचे तो वहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। और ना ही किसी प्रकार का इलाज किया गया इसके पश्चात घायल को सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका इलाज किया गया है।
कुलहड़िया पर स्थित वन कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि केमखेड़ी का जंगल वन विकास निगम के अंतर्गत आता है कक्ष क्रमांक 8 ,9 और 11 वन विकास निगम में चला गया है। घटना की जानकारी मिलने पर घायल का उपचार करा दिया गया है आगे की कार्रवाई वन विकास निगम करेगा।
पवन के भाई पूरन सिंह लोधी ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ ने दो बार बकरियां पर हमला कर चुका है जिससे हम लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है हालांकि अभी तक हमें किसी भी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं मिला है।
आगे बताया कि जंगल में एक तेंदुआ नहीं है बल्कि तीन तेंदुआ है जिनका मूवमेंट लगातार बना रहता है गांव वाले इन तेंदुआ से काफी परेशान है हर कभी हमारे पशुओं का शिकार करता रहता है।
बता दे की दीवानगंज ,अंबाडी ,सेमरा, कुलहड़िया, नरखेड़ा , संग्रामपुर , कयामपुर, गीदगढ़, मुस्काबाद यदि के जंगलों में तेंदुआ का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है इन्हीं गांव के जंगल में हमेशा तेंदुआ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है अभी तक दीवानगंज क्षेत्र के लगभग 30 जानवरों का शिकार तेंदुआ कर चुका है। बार-बार तेंदुआ के दिखाई देने से इन गांव में दहशत का माहौल हमेशा बना रहता है।
वन विभाग ने कुछ दिन पहले ही नरखेड़ा गांव और जंगल में तेंदुआ होने का संकेतक बोर्ड लगा रखा है और अनाउंसमेंट भी किया गया था कि रात के समय गांव वाले जंगल में न जाए। अपने पालतू पशु को घर में बांधकर रखें अगर शाम के समय जाना पड़े तो सब ग्रामीण इकट्ठा होकर बातचीत करते हुए जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811