Let’s travel together.

सुल्तानगंज में शौर्य का सम्मान ,गोहरगंज कांड के हीरो थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत को क्षत्रिय महासभा ने किया सम्मानित

0 111

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन 

रायसेन जिले के सुल्तानगंज में बहादुरी और उत्कृष्ट पुलिस कार्य की मिसाल पेश करने वाले थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बेगमगंज–सुल्तानगंज द्वारा विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। थाना परिसर में आयोजित गरिमामयी समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल, हारफूल माला और प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें बहुचर्चित गोहरगंज की 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी सलमान की गिरफ्तारी और उसके एनकाउंटर में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए दिया गया। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत और इनकी टीम की त्वरित कार्रवाई ने न केवल आरोपी को पकड़कर कानून के हवाले किया बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के मन में भय और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत किया।

इसके साथ ही, थाना प्रभारी राजपूत और टीम ने अभियान ‘मुस्कान’ के तहत सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की 23 नाबालिग बच्चियों को 100% दस्तयाब कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा, जिससे कई परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं। उनकी संवेदनशीलता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को समाज ने खुले दिल से सराहा है।क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि थाना राजपूत की कार्यशैली और साहस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को नई मजबूती दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811