Let’s travel together.

आयशर ट्रक और बाइक की टक्कर में मां बेटे की मौत पत्नी गंभीर घायल

0 213

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रायसेन जिले के बेगमगंज में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है रायसेन से राहतगढ़ तक के मार्ग की चोड़ीकरण कार्य के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई जब तुलसीपार निवासी अलीम मंसूरी अपनी माता और पत्नी के साथ ग्राम बेरखेड़ी जोरावर जनाजे में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक भोपाल रोड पर दाल मिल के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे आयशर क्रमांक एमपी 38 जी 0546 से आमने-सामने भिड़ंत हो गई ।

सूचना पर तत्काल 112 एफआरबी मौके पर रवाना हुई एएसआई संतोष गीद, सैनिक धनीराम , पायलट मोहम्मद शाहिद ने मौके पर घायलों को लोगों की मदद से ट्रक के नीचे से निकाला कर तीनों घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल मैं भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने अलीम मंसूरी को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी माता भूरन बी और पत्नी अनवरी बी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है जिनकी हालत अति गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को ले जाने के लिए 108 एक घंटे बाद भी उपलब्ध नहीं हो सकी जिन्हें प्राइवेट वाहनों से ले जाया गया है। लेकिन गंभीर घायल मृतक की मां भूरन बी ने गैरतगंज पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर 108 उपलब्ध हो जाती तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। वही पत्नी अनवरी बी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बेहोशी की हालत में भोपाल ले जाया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक छा गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811