Let’s travel together.

3 दिन से लगातार पुलिस  गश्त पर,ताकि  ग्रामीण रहे भय मुक्त,अभियान चलाकर वाहनों की जांच

0 63

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर  पुलिस टीम तीन दिन से लगातार देर शाम को गांव में भ्रमण कर रही है। ताकि गांव के ग्रामीण भय मुक्त होकर सुख शांति से रहे। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों, ग्रामीणों तथा युवक-युवतियों से बातचीत कर क्षेत्र में शांति और सतर्कता बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों को असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत थाने में देने की सलाह दी।

गांव की गलियों व बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग भी की तथा बिना नंबर प्लेट/कागजों के वाहनों की जांच की। अधिकारी बोले कि सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वही दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने हाईवे 18 पर 3 दिनों में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक और फोर व्हीलर चालको के 15 चालान बनाए गए।पुलिस की कार्रवाई देखकर वाहन चालकों की हाईवे पर लंबी लाइन लग गई।
पुलिस का कहना है कि वाहन चालकों की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। हर वाहन चालक अपने साथ गाड़ी के कागजात ,हेलमेट पहनकर चले , फोर व्हीलर वाहन चालक सीट बेल्ट बांधकर, गाड़ी का बीमा फिटनेस यदि सभी दस्तावेज अपनी गाड़ी में रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811