Let’s travel together.

असीमित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पानी सप्लाई ठप ,किसान भी रहे परेशान

0 75

नागरिकों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन 

रायसेन जिले के गैरतगंज नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव के नाम पर की गई लंबी बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। निर्धारित समय से अधिक, करीब पाँच घंटे से ज्यादा चली इस कटौती के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

बिजली बंद होने से नगर की पानी सप्लाई पूरी तरह बाधित रही, जिससे नागरिकों को पेयजल संकट झेलना पड़ा। घरेलू कार्य जैसे भोजन बनाना, कपड़े धोना व अन्य जरूरी काम प्रभावित हुए।

 

ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति और भी गंभीर रही। खेतों में मोटरें बंद रहने से सिंचाई कार्य ठप पड़ गया, जिससे किसानों ने गहरी नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि रबी सीजन की तैयारी के बीच इस तरह की अनियोजित कटौती से फसल प्रबंधन प्रभावित होता है।

स्थानीय नागरिकों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही और हठधर्मी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना के इतनी लंबी कटौती करना जनता के साथ अन्याय है। कस्बा पटेल देवेंद्र पटेल, गगन गौर, राधेश्याम, बाबूलाल आदि ने बताया कि हर कभी दिनों में रखरखाव के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है। ऐसा लगता है जैसे जानबूझकर जनता को परेशान किया जा रहा है।

नागरिकों ने मांग की है कि बिजली कंपनी भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए समुचित योजना बनाकर अनावश्यक कटौती पर नियंत्रण रखा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811