Let’s travel together.

रायसेन में कार-बाइक टक्कर, एक की मौत,घायल सवार कांच में फंसा, चालक 200 मीटर तक ले गया

0 47

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

रायसेन । सागर रोड स्थित अमरावत के पास रविवार रात 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर गए, वहीं एक व्यक्ति उछलकर कार के आगे के शीशे में फंस गया। इसके बावजूद, कार चालक करीब 200 मीटर तक वाहन चलाता रहा। हालांकि, कुछ दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को जब्त कर लिया।

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने अमरावत में चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक बाइक चालक अमित अहिरवार के परिजनों को आर्थिक सहायता और आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलने पर एसडीएम मनीष शर्मा, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।

पुलिस प्रशासन ने हादसे में घायल हुए दो लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक अमित अहिरवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया गया है। तीनों बाइक सवार बनखेड़ी के निवासी थे और बाइक से रायसेन की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811