Let’s travel together.

सनातन शब्द यह कोई दुकान का शब्द नहीं है, यह ब्रह्मांड में अनादि काल से चला आ रहा ज्ञान है जो अनंत काल तक रहेगा- आध्यात्मिक सद्गुरु रितेश्वर महाराज

0 134

– सीएम मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात के बाद कहा विराट सनातन विश्वविद्यालय की स्थापना चर्चा हुई

– आध्यात्मिक सद्गुरु रितेश्वर महाराज शिवपुरी आए, भक्तों से की मुलाकात

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

आध्यात्मिक सद्गुरु रितेश्वर महाराज का शिवपुरी में अल्प प्रवास रहा। वे भोपाल में आरएसएस के कार्यवाहक डॉ. मन मोहन वैध की पुस्तक हम और यह विश्व के लोकार्पण समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की, जिसमें प्रदेश में एक विराट सनातन विश्वविद्यालय’ की स्थापना पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। शिवपुरी में आध्यात्मिक सद्गुरु रितेश्वर महाराज के आगमन पर सर्किट हाउस पर उनके अनुयायियों ने स्वागत किया। इस दौरान महाराज ने सभी को आर्शीवाद दिया।

अध्यात्म प्रचार-प्रसार सभी संतों का कर्तव्य –

सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने सनातन शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि यह कोई दुकान का शब्द नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मांड में अनादि काल से चला आ रहा ज्ञान है जो अनंत काल तक रहेगा। उन्होंने अध्यात्म के प्रचार-प्रसार को सभी संतों का कर्तव्य बताया और कहा कि वे इसी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंतर संलग्न हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत की इस पावन भूमि पर जन्म लेना सौभाग्य की बात है और देश की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

शिवपुरी में अनुयायियों ने किया स्वागत-

रितेश्वर महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्षों से उनके आश्रम आते रहे हैं, और इसी आत्मीयता के कारण अनेक विषयों पर गहन विमर्श हुआ। सद्गुरु शिवपुरी के सर्किट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद देर रात वृंदावन के लिए प्रस्थान कर गए। उनके आगमन पर अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

विराट सनातन विश्वविद्यालय पर स्थापना पर विशेष ध्यान-

उन्होंने बताया कि भोपाल में सीएम से मुलाकात के दौरान, मध्य प्रदेश में एक ‘विराट सनातन विश्वविद्यालय’ स्थापित करने की योजना पर विशेष ध्यान दिया गया। रितेश्वर महाराज के अनुसार, इस विश्वविद्यालय को हार्वर्ड और कैम्ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से भी बड़ा और श्रेष्ठ बनाने की परिकल्पना की जा रही है। इसका उद्देश्य सनातन ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ समन्वित कर भारतीय विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811